Pages

Wednesday, August 29, 2012

दिल का खाली हाल है अब तक

" दिल का खाली हाल है अब तक ,
आये न सजना तरसू कब तक,

रोक गया मुझे बदल गहरा,
तपती गर्मी,
शाम का पहरा,
अब नैनो की बरसात हो कब तक,
आये न सजना तरसू कब तक,

दिल का खाली हाल है अब तक ,
आये न सजना तरसू कब तक,

शोर सी करती बातें दिल में,
ढूँढूं उसको किस महफ़िल में,
चरों तरफ है उमीदों का सेहरा,
आये न सजना तरसू कब तक,

दिल का खाली हाल है अब तक ,
आये न सजना तरसू कब तक,
आये न सजना तरसू कब तक "
------ हरपाल सिंह कमल -------------